{"_id":"670efd0fa22a728b1d0daad4","slug":"committee-formed-for-ratnawali-festival-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-125636-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रत्नावली महोत्सव के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रत्नावली महोत्सव के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा 25 से 28 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय समारोह रत्नावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां को लेकर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक ली गई। चार दिवसीय महोत्सव में 34 हरियाणवी विधाओं में हजारों कलाकार धूम मचाएंगे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष होने वाले राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह हरियाणवी संस्कृति को विशेष पहचान दिलाने व संरक्षण का कार्य करता है। यही कारण है कि इस समारोह में हरियाणा की लुप्त होती प्राचीन विधाओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाता है वहीं युवाओं को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का कार्य करता है।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि रत्नावली स्पॉन्सरशिप के लिए छात्र कल्याण अधिष्ठाता की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जो रत्नावली महोत्सव के लिए स्पॉन्सरशिप आमंत्रित करेगी। रत्नावली के सफल आयोजन के लिए कुलपति द्वारा अलग-अलग कमेटियों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। समारोह हेतु विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से रत्नावली टीम के रूप में आवेदन मांगे गए थे। रत्नावली महोत्सव में ये विद्यार्थी विश्वविद्यालय के अधिकारियों की सहायता करेंगे। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऑडिटोरियम हॉल में आई कार्ड से मिलेगा प्रवेश
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि 25 से 28 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में विद्यार्थियों का प्रवेश आई कार्ड से होगा, बिना आई कार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। रत्नावली महोत्सव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।