फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Commando will hold security

स्वैट कमांडो संभालेंगे कमान धर्मनगरी की सुरक्षा

Fri, 22 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Commando will hold security
10 से 15 मिनट में स्वैट कमांडो धर्मनगरी के किसी भी कोने में पहुंच जाएंगे और चंद मिनट में किसी भी घटना से निपट सकते हैं। यहां के नागरिकों की सुरक्षा इन स्वैट कमांडो के हाथ होगी, जो पूरी तरह से एनएसजी से ट्रेंड होंगे। शहर को आतंकियों से बचाने के लिए ऐसी रणनीति बनाई गई है। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि लगातार हो रही आतंकी घटनाओं विशेषकर पंजाब तथा पानीपत में हुई घटनाओं के बाद पुलिस किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरत रही। ऐसे हालात का सामना कभी करना भी पड़े तो इस पर पुलिस ने पहले से ही होमवर्क शुरू कर दिया है। जिसके तहत ही स्वैट टीम को 6 कमांडो और दिए गए हैं। अब यह टीम 15 जवानों की होगी, जो हर प्रकार की ट्रेनिंग लिए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह टीम हर समय सक्षम होगी।
विज्ञापन


शहर के कई प्वॉइंट किए चिह्नित
पुलिस ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, ब्रह्मसरोवर, मॉल सहित लगभग आधा दर्जन संवेदनशील स्थान चिह्नित किए हैं। यहां पर स्वैट टीम दौरा कर बारीकियां समझ चुकी है। यहां तक कि इन स्थानों पर आपात हालत में एकाएक पहुंचने के लिए सभी मार्गों की भी पहचान की गई है। यहीं नहीं पिहोवा के अरुणाय मंदिर व शाहाबाद का मार्कंडेश्वर मंदिर सहित जिला के कई ऐसे प्वाइंट भी चिन्हित किए गए और यहां भी इन कमांडो ने ऑपरेशन चलाने की रिहर्सल की है। स्वैट टीम पुलिस लाइन व एक स्कूल सहित कई जगहों पर आतंकी घटना जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी कर चुकी है। गणतंत्र दिवस के बाद भी फिर मॉक ड्रिल करवाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


डीएसपी के नेतृत्व में किया निरीक्षण
वीरवार को अलर्ट के चलते ही डीएसपी सिटी नूपुर बिश्नोई के नेतृत्व में थाना शहर प्रभारी रामकुमार, सुभाष मंडी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी तारा चंद समेत पूरी टीम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जवानों ने रेलयात्रियों की चेकिंग भी की। पुलिस ने ट्रेनों, प्लेटफार्मों, टिकटघर, वेटिंग रूम सहित आने और जाने के गेट पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा रामभरोसे
 डीएसपी नूपुर बिश्नोई द्वारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस की तैयारियों का भी खूब खुलासा हुआ। इस दौरान डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) भी गिरा हुआ मिला। वहां न तो कोई जवान खड़ा था और न ही मेटल डिटेक्टर काम कर रहा था। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्टेशन में आने जाने वाले लोगों की कोई जांच नहीं करता है। इसी प्रकार यात्रियों को सावधान रहने के लिए की जाने वाली अनाउंसमेंट भी नहीं हो रहीं थीं। ऐसे में एक ओर तो प्रशासन स्वैट कमांडो तैनात कर रहा है वहीं दूसरी और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध भी नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed