फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Colonies filled with rain for an hour

Kurukshetra News: घंटे भर की बारिश लबालब हुई कॉलोनियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Colonies filled with rain for an hour
कुरुक्षेत्र। बाढ़ से राहत मिले करीब दस दिन ही हुए है, लेकिन मंगलवार को शहरवासियों ने फिर लोगों को करीब एक घंटा तक हुई जोरदार बारिश ने चिंता में डाल दिया। कॉलोनी से लेकर सेक्टरों तक पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिन से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को भले ही मंगलवार दोपहर के समय हुई बारिश के चलते लोगों को बड़ी राहत मिली और मौसम खुशगवार हो गया, लेकिन प्रशासन पानी निकासी को लेकर कितना सजग है, यह शहर के लोगों ने खूब देखा।
विज्ञापन

हालांकि पहले हुई भारी बारिश और फिर बाढ़ के कारण शहर के अनेकों क्षेत्रों में जलभराव का अहम कारण पानी निकासी को दुरूस्त न किया जाना माना जा रहा है, लेकिन बाढ़ शांत हुए भी दस दिन हो चुके हैं। इस दौरान भी अधिकारी पानी निकासी दुरुस्त किए जाने के दावे करते रहे, लेकिन हकीकत में एक कदम भी नहीं बढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हालात उस समय है जब करीब एक माह पहले भी हुई जोरदार बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात दिखाई देने लगे थे। जगह-जगह हुए जलभराव से विधायक सुभाष सुधा ने कई जगहों पर मौके पर पहुंच अधिकारियों को निकासी दुरुस्त करने को लेकर फटकार भी लगाई थी। इसके बावजूद लोगों को पहले बारिश और फिर बाढ़ जैसे हालात के चलते जलभराव का सामना करना पड़ा था तो इसके दस दिन भी हालात ज्यों के त्यों ही दिखाई दिए। बारिश 25 एमएम दर्ज की गई, जिसके चलते लोगों का कहना है कि लगातार बारिश हुई तो शहर के क्या हालात होंगे, यह अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed