{"_id":"57001aa84f1c1b3701f0027c","slug":"college-will-start-in-next-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सत्र से नर्सिंग कॉलेज होगा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सत्र से नर्सिंग कॉलेज होगा शुरू
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग कॉलेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरकारी अस्पताल में अगले वर्ष में नर्सिंग कोर्स की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जिसमें 30 सीटें रखने का प्रावधान है। जिसे बढ़ाकर 60 तक कर सकते हैं। इसमें अधिक जिम्मेवारी सीएमओ कुरुक्षेत्र की है जो कि जितना जल्दी होंगे हमें जगह मुहैया कराएंगे तभी नर्सिंग कक्षाएं सुचारू रूप से चल पाएंगी। यह कहना था नवनियुक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. कमला सिंह का जिन्होंने शनिवार दोपहर एलएनजेपी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. कमला सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में मरीजों को सेवाएं देते हुए 100 से 200 बेड का नया अस्पताल बनाने को लेकर जमीन तलाशने के लिए ही आएं हैं। इसमें कुछ अड़चन है इसलिए नए 100 बेड अस्पताल का एक्सईएएन के साथ बैठकर नक्शा देखकर प्लान को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
डॉ. कमला ने कहा कि वे कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में कार्य कर चुकी हैं इसलिए सभी अस्पतालों की कमी को भलीभांति जानती हूं। इसलिए मेरा प्रयास रहेगा कि मैं कैसे कितना जल्दी इन कमियों को दूर करूं ताकि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति यहां से प्रभावित हुए बिना न रह सकें। डॉ. कमला सिंह ने माना कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि आगामी समय में 24 गुणा 7 की सर्विस ओपीडी, लेबर रूम व लेबोरेट्री में मुहैया कराई जाएं। जिसको लेकर जल्द ही रिपोर्ट पेश कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं निरीक्षण की सूचना मिलने से पूर्व अस्पताल प्रशासन ने औपचारिक तैयारियां कर ली थी। बताना जरूरी है कि स्वास्थ्य सेवाओं का महानिदेशक बनने के बाद यह इनका औपचारिक दौरा था जो कि कुरुक्षेत्र से शुरू हुआ।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन मिलेंगी अलग-अलग बेड शीट
मरीजों व लोगों की सुविधा को बढ़ाते हुए महानिदेशक डॉ. कमला सिंह ने घोषणा की कि मई माह के शुरूआती दिनों में ही प्रदेशभर के प्रत्येक सरकारी अस्पतालों में सप्ताहभर प्रतिदिन नए रंग की बेड शीट बिछाई जाएगी। जिससे मरीज व उनके साथ आने वाले परिजनों को अलग-अलग एहसास होगा। हालांकि उन्होंने किस दिन कौन-कौन सी बेड शीट बिछेंगी और इसका कितना बजट होगा पर कुछ नहीं बताया।
लाडवा वासी ने रोया दुखड़ा
महानिदेशक डॉ. कमला सिंह से लाडवा वासी संजय गर्ग ने अपनी आपबीती सुनाई। संजय ने शिकायत करते हुए बताया कि कस्बों में उचित लैब व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल में आना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर लैब में सैंपल देने के बाद भी कई दिनों तक टेस्ट रिपोर्ट नहीं दी जाती। इस शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए महानिदेशक डॉ. कमला सिंह ने सीएमओ कुरुक्षेत्र को अस्पताल में छोटी लैब बनाने की बात कही। जिसमें टेस्ट के लिए सैंपल लेकर दो दिन बार रिपोर्ट बनाकर देने को कहा। जिस पर सीएमओ कुरुक्षेत्र ने जल्द करने की बात कही।
प्रसुति विभाग से आनन-फानन में निकाला मेडिकल बायो वेस्ट
अस्पताल की अव्यवस्थाओं का नजारा फिर से देखने को मिला। जैसे ही महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा एलएनजेपी अस्पताल के प्रसुति विभाग में जांच के लिए गई तो आनन-फानन में विभाग में कार्यरत महिला कर्मी ने मेडिकल बायो वेस्ट से भरी ट्रॉली को विभाग से बाहर निकाला और तेजी से अल्ट्रासांउड कक्ष के बाहर से अस्पताल के दूसरी ओर रख आई ताकि प्रसुति विभाग में गंदगी की भनक डीजी मैडम की जद में न आएं।