{"_id":"69dabc22f4077b5cc609d83a","slug":"college-of-nursing-to-be-opened-in-babain-mathana-babain-road-to-be-widened-to-seven-meters-at-a-cost-of-rs-1338-crore-chief-minister-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-153125-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबैन में खुलेगा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, 13.38 करोड़ से मथाना-बाबैन मार्ग होगा सात मीटर चौड़ा : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबैन में खुलेगा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, 13.38 करोड़ से मथाना-बाबैन मार्ग होगा सात मीटर चौड़ा : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
बाबैन। बाबैन में सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले कॉलेज ऑफ नर्सिंग खोला जाएगा, वहीं मथाना-बाबैन मार्ग को 5.5 मीटर से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम हो सकेगा और हादसों पर अंकुश लगेगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। उन्होंने स्वैच्छिक कोष से सैनी समाज सभा को 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री, शनिवार को बाबैन में सैनी सभा द्वारा आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह एवं सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने तथा कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की तरफ से 11-11 लाख रुपये संस्था को देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले की शिक्षाओं पर चलते हुए प्रदेश को शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन और उनके विचार हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जो समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महात्मा ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की आधारशिला भी रखी गई है। शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का जो सपना महात्मा फुले ने देखा था, यह संस्थान उसी सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी समाज के जिम्मेदार नागरिक बनकर, राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन उस दौर में एक क्रांति की तरह था, जब हमारा देश अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उस समय समाज में अनेक कुरीतियों, रूढिय़ों और अंधविश्वासों का प्रचलन था। उन्होंने इन कुरीतियों को पहचाना और उनके खिलाफ डटकर संघर्ष किया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले जी के साथ मिलकर पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया। यह केवल एक स्कूल नहीं था, बल्कि यह उस समय के सामाजिक अंधकार के खिलाफ जलाया गया एक दीपक था।
इस मौके पर राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, राज्य सूचना आयुक्त परमवीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी, सैनी शिक्षा समिति के प्रधान नायब पटाक माजरा, वरिष्ठ उप प्रधान गुरमीत सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।