{"_id":"6a496d920603ab21b00b18ad","slug":"college-admission-deadline-extended-for-the-third-time-applications-now-accepted-until-the-12th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157319-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तीसरी बार बढ़ी कॉलेजों में दाखिले की तारीख, अब 12 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तीसरी बार बढ़ी कॉलेजों में दाखिले की तारीख, अब 12 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक धीमी रही है। इसी कारण उच्च शिक्षा विभाग को प्रवेश प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ानी पड़ी है। विभाग ने तीसरी बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 12 जुलाई कर दी है। नई समय-सारिणी के अनुसार, विद्यार्थी 13 जुलाई तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। पहली मेरिट सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी।
जिले के सरकारी, निजी और एडेड कॉलेजों में करीब 7 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। आवेदन की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। 30 जून अंतिम तिथि के आंकड़ों के अनुसार, जिले के चार सरकारी कॉलेजों की 1,580 सीटों के मुकाबले 1,443 आवेदन ही पहुंचे थे। हालांकि, विभाग को उम्मीद है कि अंतिम तिथि बढ़ने के बाद आवेदन संख्या में और इजाफा होगा। जिले के सरकारी, निजी और एडेड कॉलेजों को मिलाकर कुल 7,109 स्नातक सीटों पर प्रवेश होने हैं। इसके अतिरिक्त 1,030 स्नातकोत्तर सीटों पर भी दाखिले किए जाएंगे।
सरकारी कॉलेजों में आवेदन की स्थिति
जिले के चार सरकारी कॉलेजों में सबसे अधिक आवेदन राजकीय महाविद्यालय पलवल में पहुंचे हैं। यहां 620 सीटों पर 609 आवेदन मिले हैं। राजकीय महाविद्यालय भेरियां की 480 सीटों के मुकाबले 502 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां की 240 सीटों पर 318 आवेदन आए हैं। राजकीय महाविद्यालय इस्माइलाबाद की 40 सीटों के लिए 111 आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की पसंद और विभाग की अपील
कॉलेजों में इस बार भी बीए विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके अलावा कुछ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों का रुझान देखने को मिल रहा है। कई विषयों में अब भी सीटें खाली रहने की संभावना बनी हुई है। विभाग की ओर से विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
तीन बार बढ़ी आवेदन की तारीख
-31 मई : पहले आवेदन की अंतिम तिथि तय थी।
-15 जून : पहली बार समय बढ़ाया गया।
-30 जून : दूसरी बार अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
-12 जुलाई : अब तीसरी बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
-13 जुलाई : आवेदन में संशोधन का अंतिम अवसर।
-14 जुलाई : ऑब्जेक्शन सूची जारी होगी।
-20 जुलाई : पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।