फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold wind blowing, no effect of heat

हवा के आगे सूर्यदेव की तपिश फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cold wind blowing, no effect of heat
रोजाना बारिश नहीं हो रही है, लेकिन बादल हर रोज छा रहे हैं। सुबह से शाम तक सूर्य देव भी बादलों में लुकाछिपी का खेल खेलते रहते हैं। कभी कभार रिमझिम बारिश भी होने लगती है। लगातार एक सप्ताह से मौसम ऐसा ही बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई और सोमवार की सुबह ठंडी हवा चलती रही। उम्मीद जताई जा रही थी कि दोपहर तक बारिश हो सकती है, लेकिन करीब साढ़े 10 बजे बादल छंटे और सूर्य देव ने दर्शन दिए। हालांकि ठंडी हवा चलने के कारण सूर्य की तपिश का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। शाम चार बजे तक सूर्य देव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
विज्ञापन

शाम चार बजे आसमान को फिर से काले मेघा ने घेर लिया, बारिश फिर भी नहीं हुई। मौसम विभाग अनुसार आगामी 10 दिनों में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगा। बेशक संभावना के मुताबिक बारिश न हो, लेकिन गर्मी से राहत बरकरार रहेगी। फिलहाल मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार को बारिश होने की 30 प्रतिशत संभावना है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को बारिश की 70 प्रतिशत संभावना के साथ तापमान 32/26, वीरवार को 80 प्रतिशत बारिश की संभावना के साथ तापमान 31/26, शुक्रवार को भी 80 प्रतिशत संभावना के साथ तापमान 30/27, शनिवार को बारिश की 90 प्रतिशत संभावना के साथ तापमान 29/26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को बारिश की 70 प्रतिशत संभावना के साथ ताममान 29/26, सोमवार को भी बारिश की 70 प्रतिशत संभावना के साथ तापमान 30/26, मंगलवार को बारिश की 60 प्रतिशत संभावना के साथ 32/26 और बुधवार को बारिश की 50 प्रतिशत संभावना के साथ अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed