फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold wave tormented, clouds increased concern

Kurukshetra News: शीतलहर ने सताया, बादलों ने बढ़ाई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Cold wave tormented, clouds increased concern
कुरुक्षेत्र। घने कोहरे के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिछले दाे दिनों से धूप खिलने से जहां लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी तो वहीं रविवार को शीतलहर और घने कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ा। सुबह के समय घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया, घने कोहरे के कारण जहां वाहन चालकों ने परेशानियां झेली तो वहीं कई रेलगाड़ियां भी देरी से चलती रही। शीतलहर से बचने के लिए लोग गर्म वस्त्रों में लिपटे नजर आए। जबकि ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते ठंड का असर बना रहा। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। धूप न खिलने के चलते बाजार में रौनक कम दिखाई दी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed