फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold wave continues to wreak havoc due to snowfall in hilly areas, relief brought by sunshine

Kurukshetra News: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते शीतलहर का कहर जारी, धूप खिलने से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues to wreak havoc due to snowfall in hilly areas, relief brought by sunshine
कुरुक्षेत्र। धूप में बैठकर पढ़ाई करते कुवि के विद्यार्थी। संवाद
कुरुक्षेत्र। पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने के चलते बर्फबारी पिघलने से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर के चलते अल सुबह कंपकंपी ठंड देखने को मिल रही है जबकि सुबह से ही धूप खिलने पर भी धूप का असर कम नजर आया। दिनभर 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलती रही, जिससे लोगों को धूलभरी हवा का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय तेज हवा रुकी और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


दोपहर को हवा रुकने के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और लोग धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। जहां लोगों ने धूप सेंकने के लिए पार्कों का सहारा लिया तो वहीं युवा भी खेल के मैदानों में खेलते दिखाई दिए। धूप खिलने से बाजारों में भी खूब रौनक रही। दुकानों पर पहुंच कर लोगों ने खूब खरीदारी की। शाम होते ही तापमान में कमी देखने को मिली, जिसके चलते फिर से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री तो न्यूनतम छह डिग्री तक दर्ज किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र में तैनात मौसम वैज्ञानिक डॉ. ममता सिंह के मुताबिक अगले कहीं दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते शीतलहर और तेज हवाओं का असर रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed