फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold started shivering again in the morning and evening, fog is also increasing the problems.

Kurukshetra News: सुबह शाम फिर कंपाने लगी ठंड, कोहरा भी बढ़ा रहा मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cold started shivering again in the morning and evening, fog is also increasing the problems.
कुरुक्षेत्र।जिले में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। सुबह-शाम शीत लहरों के साथ ठंड फिर कंपाने लगी है तो वहीं कोहरा भी राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। कल बुधवार को फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड अपना और ज्यादा एहसास कराएगी। वहीं सोमवार को अधिकतर तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 11 डिग्री तक रहा। आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक व अधिकतम 20 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि सप्ताह भर लगातार तेज धूप खिलने से ठंड से बड़ी राहत मिली थी लेकिन पिछले तीन दिन से फिर हुए मौसम में बदलाव के चलते ठंड एक बार फिर कंपाने लगी है। जहां रात के साथ-साथ सुबह-शाम ठंड अधिक महसूस होने लगी हैं वहीं छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली शीत लहरें व सुबह तक छाया रहने लगा कोहरा भी मुश्किल बढ़ा रहा है। हालांकि फिर लौटी ठंड से किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा रही है। ठंड से गेहूं की फसल में फायदा होगा। वहीं इस पूरे सप्ताह ही मौसम में बदलाव का दौर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
अभी गेहूं की फसल के लिए ठंड जरूरी : डॉ कर्मचंद
कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि अभी गेहूं की फसल के लिए ठंड की जरूरत है। ठंड होने से गेहूं की फसल व पैदावार अच्छी होगी। अचानक बढ़ी गर्मी से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। अभ मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसके चलते ठंड भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed