फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cobra found in hostel, team rescues three

Kurukshetra News: छात्रावास में मिला कोबरा टीम ने तीन को किया रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cobra found in hostel, team rescues three
कुरुक्षेत्र। कुवि से तीन सांपों का रेस्क्यू करने के बाद स्नैकमेन के साथ कुलसचिव डॉ वीरेंद्र पाल
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार देर शाम महिला छात्रावास नंबर छह में सांप दिखाई देने के बाद छात्रों में डर का माहौल है। सांप मिलने की सूचना पर प्रशासन ने तुरंत स्नेकमैन गुलशन से संपर्क किया। गुलशन कुमार जैसे ही सांप पकड़ने छात्रावास पहुंचे तो कुछ छात्राओं ने सुबह इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में भी दो सांप दिखाई देने की बात कही। गुलशन कुमार ने करीब डेढ़ घंटे की कार्रवाई में तीनों कोबरा सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्नेकमैन गुलशन ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें शाम को परिसर में सांपों की मौजूदगी की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और सबसे पहले महिला छात्रावास से करीब साढ़े चार फीट लंबे काले कोबरा को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद आईआईएचएस परिसर में पहुंचकर उन्होंने छह-छह फीट लंबे कोबरा सांपों के एक जोड़े को काबू किया।
विज्ञापन

गुलशन ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। यह भी स्पष्ट किया कि विवि प्रशासन ने उन्हें केवल इन्हीं तीन सांपों की जानकारी दी थी। तीन दिन पहले भी विवि परिसर से सांप का रेस्क्यू किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed