फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM will ride a bicycle with players and children

Kurukshetra News: खिलाड़ियों और बच्चों के साथ साइकिल चलाएंगे सीएम

Sun, 31 Aug 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 31 Aug 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
CM will ride a bicycle with players and children
कुरुक्षेत्र। साइक्लोथॉन यात्रा रविवार को निकाली जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। माना जा रहा है कि नशा मुक्त हरियाणा के विजन को पूरा करने के लिए यह यात्रा अहम भूमिका अदा करेगी। साइक्लोथॉन का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों के साथ साइकिल चलाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद ने शनिवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर साइक्लोथॉन यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर, द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम का दौरा किया। साइक्लोथॉन यात्रा पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर से शुरू होकर द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम पर समाप्त होगी। इस यात्रा के माध्यम से खेल युक्त नशा मुक्त हरियाणा, मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान, हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया जाएगा। साइक्लोथॉन में स्कूली बच्चे और खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए साइकिल चलाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed