फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM stopped in Shahabad to eat moong halwa, then left by Haryana Roadways bus

Kurukshetra News: मूंग का हलवा खाने शाहाबाद रुके सीएम, फिर हरियाणा रोडवेज बस से हुए रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
CM stopped in Shahabad to eat moong halwa, then left by Haryana Roadways bus
शाहाबाद। नेशनल हाईवे पर गांव कल्याणा के पास बाजवा टी स्टॉल पर रविवार देर सायं अचानक मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला रुका, जहां मुख्यमंत्री नेटी स्टाल के संचालक मुख्तयार सिंह बाजवा से उसके मूंग के हलवे की तारीफ की और उन्हें हलवा खिलाने का आग्रह किया। मुख्तयार सिंह बाजवा ने सीएम को मूंग का हलवा परोसा। उनके साथ ही काफिले में शामिल सभी 30 लोगों को भी हलवा परोसा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली से कटरा जा रही सोनीपत डिपो की बस नंबर एचआर 69जीबी/4101 को रुकवाया और अपने दो से तीन पीएसओ सहित उसमें सवार होकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मुख्तयार सिंह को बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके काफिले के एक साथी ने यहां मूंग का हलवा खाया था और चंडीगढ़ जाकर उसकी खूब तारीफ की थी। तभी उन्होंने निर्णय लिया था कि वह मौका मिलते ही यहां मूंग के हलवे का स्वाद जरूर चखेंगे। यहां सांय 7:15 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री करीब आठ मिनट रुकने के बाद 30 प्लेट हलवे का भुगतान करते हुए एक हजार रुपये दिए। मुख्तयार सिंह बाजवा ने कहा कि उनका बिल 900 रुपये बनता है, तो हंसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बकाया तुम मेरी ओर से इनाम रख लेना।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बस में मुख्यमंत्री ने यात्रियों से भी हालचाल जाना और कहा कि उन्हें रोडवेज बसों में सफर के दौरान कोई परेशानी तो नहीं। इसी बीच एक महिला यात्री ने आग्रह किया कि वे उसके पति से फोन पर बात करें। इस पर मुख्यमंत्री ने करनाल निवासी उसके पति सुरेंद्र कुमार से मोबाइल पर बात की एवं हालचाल जाना। सफ़र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘म्हारे प्रदेश की शान’ हरियाणा रोडवेज के साथ यह शानदार अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed