फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Saini Statement on 2036 Olympic games

सीएम सैनी बोले: हरियाणा की पहचान धाकड़ पहलवान और किसान, 2036 ओलंपिक में जीतेंगे सबसे अधिक पदक

Wed, 24 Dec 2025 12:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 12:18 PM IST
सार

सीएम सैनी ने कहा हरियाणा को खेलों की नर्सरी कहा जाता है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा ऊंचा किया है। प्रदेश में 1472 खेल नर्सरियां संचालित हैं जिनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विज्ञापन
CM Saini Statement on 2036 Olympic games
सीएम सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वर्ष 2036 के ओलंपिक में खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विश्व में पहले से प्रदेश की पहचान धाकड़ किसान और धाकड़ पहलवान की धरती के रूप में बनी हुई है, जिसे यहां के खिलाड़ी आगे और मजबूत करेंगे।

विज्ञापन


यह विचार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को जिले के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए। इस दौरान शूटर गुरजोत सिंह और पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी दिलबाग सिंह हिसार को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सांसद नवीन जिंदल की ओर से प्रकाशित सांसद खेल महोत्सव-2025 की पुस्तिका का भी विमोचन किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इस महोत्सव में रिकॉर्ड एक लाख 10 हजार खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश में पूरे वर्ष खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल कैलेंडर तैयार किया जाता है जिसके तहत खेल महाकुंभ, अखाड़ा दंगल, मुक्केबाजी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रदेश में 11 वर्ष पहले खेलों के लिए एक स्पष्ट विजन तैयार किया गया था जिसका उद्देश्य हर बच्चे को खेल से जोड़ना, हर गांव में खेल का मैदान बनाना और खेल के प्रति रुचि रखने वाले हर युवा को आगे बढ़ने का अवसर देना है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा को खेलों की नर्सरी कहा जाता है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा ऊंचा किया है। प्रदेश में 1472 खेल नर्सरियां संचालित हैं जिनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जाती है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 लागू किए गए हैं जिसके तहत 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। अब तक 16,418 खिलाड़ियों को 683 करोड़ 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार और 24 हजार से अधिक छात्रों को 70 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। साथ ही 15,634 खिलाड़ियों को खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव-2025 का केवल समापन नहीं बल्कि कुरुक्षेत्र में खेलों के नए युग की शुरुआत है। उनका सपना है कि हर गांव में खेल सामग्री और प्रशिक्षक उपलब्ध हों। आगामी एक वर्ष में खेल स्टेडियम और दो वर्षों में हर गांव में जिम का सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed