Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Saini inaugurated 564 Anganwadi centres

Haryana: सीएम सैनी ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण, बोले- स्वस्थ नारी ही सशक्त देश का आधार

Tue, 30 Sep 2025 06:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Sep 2025 06:39 PM IST
सार

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार  देश का आधार है। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समाज को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन
CM Saini inaugurated 564 Anganwadi centres
सीएम सैनी ने पोषण माह के कार्यक्रम में की शिरकत - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पोषण माह की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार  देश का आधार है। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समाज को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। इस दिशा में राज्य सरकार बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकृत 500 आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण और 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 64 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, पोषण कैलेंडर का अनावरण किया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 से पूरे देश में पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। परिवार के प्रति समर्पण के कारण महिलाएं अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी कर देती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। इस अभियान का लक्ष्य 6 वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार करना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए विस्तृत क्रेच नीति लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में 628 आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनवाड़ी-सह-क्रेच में बदलने की मंजूरी दी है। वर्तमान में 500 क्रेच संचालित हैं, जिनमें 303 आंगनवाड़ी केंद्रों को उन्नत करके बनाए गए हैं और 197 स्वतंत्र क्रेच हैं। इनसे 3,670 से अधिक कामकाजी महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


 हर बच्चा पोषित, हर महिला स्वस्थ: श्रुति चौधरी

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि मिशन पोषण 2.0 और सक्षम आंगनवाड़ी अभियान के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष पोषण माह की थीम 'स्वस्थ जीवनशैली' पर केंद्रित है, जिसमें तेल और चीनी की खपत कम करना, स्थानीय और मोटे अनाज को बढ़ावा देना, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और पुरुषों की देखभाल में सक्रिय भागीदारी शामिल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed