फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM said, the benefits of the schemes should reach the last person

Kurukshetra News: सीएम बोले, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
CM said, the benefits of the schemes should reach the last person
कुरुक्षेत्र। सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजनाएं लागू कर चुकी है लेकिन इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है। इसके लिए हर नेता से लेकर कार्यकर्ता तक को फील्ड में रहकर मेहनत व लगन से काम करना होगा। कार्यकर्ता को न केवल लोगों को योजनाओं की बारीकी से जानकारी देनी होगी बल्कि उनका फीडबैक भी लेना होगा।
विज्ञापन

यह पाठ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पढ़ाया। वे भाजपा जिला कोर कमेटी सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ऑपेरशन सिंदूर तिरंगा यात्रा के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उन्होंने भावी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आगामी रणनीति पर भी चर्चा की ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जिला भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, करनाल से विधायक जगमोहन आनंद, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर, कैथल से पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड से विमर्श कर भाजपा और सरकार की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed