फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM reached Islamabad Kurukshetra in middle of rainy season, said- public will again approve BJP's policies

Kurukshetra: बारिश के मौसम में बीच इस्लाईलाबाद पहुंचे सीएम, बोले- जनता फिर लगाएगी भाजपा की नीतियों पर मुहर

Fri, 28 Feb 2025 11:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Feb 2025 11:08 AM IST
सार

सीएम ने दावा किया कि इस्माईलाबाद उपचुनाव के साथ-साथ पूरे प्रदेश में ही निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भारी अंतर से विजयी होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में कड़ी मेहनत करने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन
CM reached Islamabad Kurukshetra in middle of rainy season, said- public will again approve BJP's policies
मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

पहले लोकसभा फिर विधानसभा चुनाव के बाद अब दो मार्च को प्रदेश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाएगी। इसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार में भरसक व तेज गति से विकास कार्य हो सकेंगे। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का।

विज्ञापन


वे नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम बारिश के मौसम के बीच जिला के इस्माईलाबाद में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने नगर पालिका चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मेघा बंसल के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र व प्रदेश स्तर पर अनेक योजनाएं लागू की है, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा है। अब निकाय चुनाव होने के बाद ये योजनाएं और भी मजबूती से लागू हो सकेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है। यहां तक कि कांग्रेस अपने प्रत्याशी भी नहीं उतार पाई। कांग्रेस को लोगों ने इतना लंबा समय दिया लेकिन कुछ नहीं किया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचने लगा है। आज हर वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों से खुश है। उन्होंने दावा किया कि इस्माईलाबाद उपचुनाव के साथ-साथ पूरे प्रदेश में ही निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भारी अंतर से विजयी होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में कड़ी मेहनत करने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed