फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM gave a gift to 1.63 lakh elderly people by increasing their pension: Rekha

सीएम ने पेंशन बढ़ाकर 1.63 लाख बुजुर्गों को दिया तोहफा : रेखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM gave a gift to 1.63 lakh elderly people by increasing their pension: Rekha
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जन विश्वास जन विकास कार्यक्रम में लाभार्थियों को
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को जन विश्वास जन विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को बुजुर्ग सम्मान भत्ता 200 रुपये बढ़ाकर 3200 रुपये करके जिले के 1.63 लाख बुजुर्गों को नायब तोहफा दिया है।
विज्ञापन

साथ ही 26 गांवों के 1353 परिवारों को 100-100 गज के प्लाॅटों के अधिकार प्रमाणपत्र भी दिए गए हैं। ये सभी लाभार्थी शनिवार को अपनी रजिस्ट्री करवा सकते हैं। इससे पहले भी करीब 300 लोगों को अधिकार प्रमाणपत्र का लाभ दिया जा चुका है। इससे पहले राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने लाभार्थियों को अधिकार प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान राज्यसभा सांसद, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सरकार के तीसरे कार्यकाल की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। मंच से जितेंद्र कुमार, पूनम रानी, सुमन, जगदीश शर्मा, पूजा देवी, सुरेश कुमार, सुदेश, आशा, जसबीर सिंह, रेनू, सुनीता देवी को 100 गज के प्लाॅट के अधिकार प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

लाभार्थियों को आवंटित किए 100-100 गज के प्लाॅट

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि दूसरे फेज में कुरुक्षेत्र के 26 गांवों के 1353 लाभार्थियों को ड्राॅ के माध्यम से 100-100 गज के प्लाॅट अलॉट किए। इनमें से 800 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में अधिकार प्रमाणपत्र लेने के लिए पंचकूला भेजा गया है। बचे हुए 553 लाभार्थियों को जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्लाॅटों के अधिकार प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने जो कहा, पूरा कर दिखाया : सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो कहा, उसे पूरा करके दिखाया है। प्रदेश सरकार ने एक साल में ही 46 संकल्पों को पूरा किया है जबकि 158 संकल्पों पर काम चल रहा है जिन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करवाए जा रहे हैं। 1 नवंबर से खाते में 2100 रुपये प्रति महीना आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed