{"_id":"6ae8f7d899b01b6c1a05690a","slug":"cm-flying-squad-and-food-department-team-collected-samples-of-sweets-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163634-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीएम उड़नदस्ते व खाद्य विभाग की टीम ने मिठाइयों के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीएम उड़नदस्ते व खाद्य विभाग की टीम ने मिठाइयों के लिए नमूने
विज्ञापन
बाबैन। दुकान पर मिठाईयों के सेंपल लेते मुख्यमंत्री उडनदस्ता (सीएम फ्लाइंग) व खाद्य सुरक्षा विभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन/पिपली। कस्बे बाबैन व पिपली में मिठाई की दुकानों पर सोमवार को मुख्यमंत्री उडनदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापामारी की। टीम ने एक बेकर से 50 किलो सफेद रसगुल्ला, 30 किलो गुलाब जामून व 20 किलो पतीसा के नमूने और पिपली में रसगुल्ला फैक्टरी से 200 किलो रसगुल्ला व 150 किलो गुलाब जामून के नमूने लिए। इन नमूने की रिपोर्ट जांच के बाद आएगी।
सीएम फ्लाइंग एंव खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में एसआई राजबीर सिंह, एएसआई रविंद्र कुमार, एएसआई विक्रम सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि दिवाली व अन्य त्योहारी सीजन और शादी-विवाह के आयोजनों के कारण आजकल मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में मिठाइयों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होता है, ताकि बीमारियां न फैल सके। मिठाइयों का सीधा संबंध लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। ऐसे खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले हलवाईयों व अन्य दुकानदारों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि वे ग्राहकों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाएं।
-- -
अधिकांश हलवाई बाहर की बनी मिठाइयां करते हैं स्टॉक
क्षेत्र में मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहते हैं क्योंकि अनेक दुकानदार बाहर से बनी सस्ती मिठाइयां मंगवाकर स्टाक कर लेते हैं और त्यौहारों में लोगों को बेचकर मोटी कमाई करते हैं। लोगों का कहना है कि मिठाई विक्रेताओं को चाहिए कि वे खाद्य पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार करवा कर ही ग्राहकों को सही गुणवत्ता का सामान उपलब्ध करवाए। लोगों का कहना है कि मिठाई की दुकानों के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों पर भी समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
-- -
50 से अधिक लिए जा चुके नमूने : अमित कुमार
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के निर्देशानुसार प्रतिदिन 50 से अधिक दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि बाजार में नकली व मिलावटी सामान की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इसी अभियान के तहत बाबैन के साथ-साथ बीड़ पिपली में भी रसगुल्ला फैक्टरी से सैंपल लिए गए।