फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM expressed displeasure over not getting the cleanliness system right

सीएम ने शहर का किया निरीक्षण, सफाई ठीक न मिलने पर जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
CM expressed displeasure over not getting the cleanliness system right
गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर में विराट स्वरूप का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान शहर में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान शहर में कई जगहों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। इस व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी भी जाहिर की। नाराजगी का असर भी तुरंत देखने को मिला जिसमें दो सफाई दरोगाओं का दूसरे क्षेत्र में तबादला कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को जिला अधिकारियों के साथ परशुराम कॉलेज के नजदीक, पुराना बस अड्डा, टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर-13, पशु अस्पताल के पास का दौरा किया। इन स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। लिहाजा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद डीएमसी ममता शर्मा ने क्षेत्र के दरोगाओं पर कार्रवाई की। उन्होंने तुरंत प्रभाव से दो दरोगाओं का दूसरी जगह तबादला कर दिया। डीएमसी ममता शर्मा ने कार्यवाहक दरोगा पवन कुमार के स्थान पर कार्यवाहक दरोगा विकास तथा कार्यवाहक दरोगा कर्मबीर के स्थान पर कार्यवाहक बलवान की ड्यूटी एक-दूसरे स्थान पर बदलने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

देर शाम डीएमसी ममता शर्मा ने इन स्थानों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। कहीं भी खामी पाई गई तो संबंधित क्षेत्र के दरोगा और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed