{"_id":"698f8b196fb788814d074fb8","slug":"cm-city-ladwa-lit-up-with-chandelier-lights-286-crore-spent-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-150092-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: झूमर लाइटों की रोशनी से जगमग हुआ सीएम सिटी लाडवा, 2.86 करोड़ हुए खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: झूमर लाइटों की रोशनी से जगमग हुआ सीएम सिटी लाडवा, 2.86 करोड़ हुए खर्च
विज्ञापन
लाडवा। विकास परियोजना का उद्घाटन करती राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी।
लाडवा। सीएम सिटी लाडवा शुक्रवार को 2.86 करोड़ रुपये खर्च कर लगाई गई झूमर लाइटों की रोशनी से जगमग हो उठा। इसके साथ ही 7.03 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी मिली। इनमें झूमर लाइटों के उद्घाटन के अलावा 2.8 करोड़ की राक्षी नदी पर बनने वाली पक्की सड़क और शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए 1.38 करोड़ की लागत से डाली जाने वाली भूमिगत पाइप लाइन का शिलान्यास किया गया।
राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इन लाइटों को अंबेडकर चौक से इंद्री रोड, अंबेडकर चौक से यमुनानगर रोड और अंबेडकर चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर नगर पालिका के क्षेत्र तक लगाया गया है। रात के समय शहर के लोगों को और शहर से निकालने वाले वाहन चालकों को सड़क पर चलते समय लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की निकासी के लिए एक करोड़ 37 लाख 63 हजार रुपये की लागत से भूमिगत पाइप लाइन को डाला जाएगा।
सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राक्षी नदी पर आरडी 29800 से आरडी 35500 यानी बाबैन रोड से पिपली रोड पेवर्ड पाथ बनाए जाने के आदेश दिए थे। राक्षी नदी के बाईं ओर इस रास्ते का 2.8 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाना है। इस कार्य को संबंधित विभाग की ओर से फरवरी 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, चेयरमैन डाॅ. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र खैरा, एससी अरविंद कौशिक, नगर पालिका सचिव नीरज सैनी, एक्सईएन नवतेज सिंह, एसडीओ रेखा, सन्नी कालड़ा, सहित अन्य मौजूद रहे।