फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Clouds remained throughout the day, increasing concern of farmers

Kurukshetra News: दिन भर छाए रहे बादल, किसानों की बढ़ी रही चिंता

Sun, 30 Apr 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 30 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, increasing concern of farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गेहूं कटाई का अधिकतर सीजन निपट चुका है और मंडियों में आवक अब बेहद कम रह गई है। इसके बावजूद उठान कार्य आज तक भी समुचित नहीं हो पाया है। शनिवार देर रात तक भी जिला भर की अनाजमंडियों में 79 हजार 482 एमटी गेहूं खुले आसमान के नीचे उठान की बाट जोहता रहा।
हालांकि एजेंसियों द्वारा शनिवार देर रात तक चार लाख आठ हजार 927 एमटी गेहूं का उठान किया गया, लेकिन विभिन्न एजेंसियों द्वारा चार लाख 88 हजार 409 एमटी गेहूं की अब तक खरीद की गई। खरीदे गए इस गेहूं में से भी अभी 79 हजार 482 एमटी गेहूं का उठान बाकी है।
विज्ञापन

उधर शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते किसानों की चिंता बढ़ी रही। गनीमत रही कि बारिश नहीं हुई, लेकिन बारिश होने पर बड़े नुकसान की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं अधिकारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि अगले दो दिन में अधिकतर उठान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार तक ही खरीद एजेंसियां द्वारा चार लाख 83 हजार 602 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दो लाख 38 हजार 737 एमटी, हैफेड द्वारा दो लाख दो हजार 474 एमटी, हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 22 हजार 833 एमटी व ट्रेडर्स द्वारा 19558 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि अजराना कलां मंडी में 4350 एमटी, अमीन मंडी में 2402 मंडी, बाबैन मंडी में 23975 एमटी, बारना मंडी में 2650 एमटी, भौर सैयदां में 2861 एमटी, बोधनी में 4065 एमटी, चढुनी जाटान में 1175 एमटी, गुमथला गढ़ु मंडी में 15906 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी में 67536 एमटी, झांसा में 8262 एमटी, कराह साहब मंडी में 13014 एमटी, किरमच 2309 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 86116 एमटी, लाडवा मंडी में 68201 एमटी, लुखी मंडी में 733 एमटी, मलिकपुर में 6828 एमटी, नलवी मंडी में 1130 एमटी, नीमवाला मंडी में 4281 एमटी, पिहोवा मंडी में 79553 एमटी, पिपली मंडी में 25830 एमटी, शाहबाद मंडी में 40022 एमटी, थाना में 3050 एमटी और ठोल मंडी में 19353 एमटी गेहूं की खरीद की गई है।

अब तक खाद्य आपूर्ति विभाग ने 238737 एमटी, हैफेड ने 202474 एमटी, हरियाणा वेयर हाउसिंग ने 22833 एमटी व ट्रेडर्स ने 19558 एमटी गेंहू सहित अब तक 76765 किसानों की गेहूं की फसल को खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed