{"_id":"689a4837423cb270c103ab3a","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-drizzle-occurred-intermittently-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140362-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दिनभर छाए रहे बादल, रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दिनभर छाए रहे बादल, रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहने के साथ दिनभर हल्की बूंदाबांदी भी रूक-रूक कर होती रही। इससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत रही। बूंदाबांदी के चलते ब्रह्मसरोवर सहित अन्य पर्यटन स्थालों पर पर्यटकों की आवाजाही और बाजाराें में दिन के समय लोगों की भीड़ कम रही।
सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इससे मौसम में परिवर्तन होने से तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह लगातार बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी व तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन के साथ तापमान में गिरावट होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं अच्छी बारिश होने से धान की फसल की अच्छी सिंचाई होने से फसल की पैदावार में मदद मिलेगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि धान की फसल में इस समय बारिश की जरूरत है। अगले दो से तीन दिन तक तेज बारिश हो सकती है।