फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Clouds remained throughout the day and hot winds also increased the trouble

Kurukshetra News: दिनभर छाए रहे बादल तो गर्म हवाओं ने भी बढ़ाई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day and hot winds also increased the trouble
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे तो साथ ही हल्की धूप भी खिली रही, जिसके साथ 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलती रही। मौसम में हुए इस बदलाव से किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ी रही। दिन में कभी धूप खिली तो कभी आसमान में फिर से बादल छाए रहे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम जो परिवर्तन चल रहा है इसका प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ माना जा रहा, जिसके कारण आसमान में जहां बादल छा रहे हैं तो वहीं तेज धूप का भी असर बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा। उधर गत दिवस रविवार को भी देर शाम मौसम ने किसानों व आढ़तियों की चिंता बढ़ा दी थी। यहां तक कि मंडियों में गेहूं की ढेरियां ढक दी गई थीं। ऐसे ही हालात सोमवार को भी बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed