फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Clouds remained in the sky throughout the day, the cold increased

Kurukshetra News: दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, बढ़ी ठिठुरन भरी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the sky throughout the day, the cold increased
कुरुक्षेत्र। डॉ. अंशुल ग्रोवर।संवाद
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से कोहरे का सामना कर रहे वाहन चालकों को रविवार को थोड़ी राहत मिली, जिसके चलते जनजीवन सामान्य रहा। हालांकि रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और लोग बारिश होने की संभावना भी जताने लगे। जबकि दिनभर बादलों के छाए रहने से ठिठुरन भरी ठंड बढ़ी और ठंड से बचने के लिए लोग जहां गर्म कपड़ों का प्रयोग करते रहे तो वहीं कई जगहों पर अलाव जलाकर सर्दी से बचने नजर आए।
विज्ञापन


वहीं दिनभर आसमान में बादल छाने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए, जिससे शाम के समय सर्द हवाओं ने ठिठुरन भरी ठंड को ओर ज्यादा बढ़ा दिया। वहीं सर्दी बढ़ने से खांसी जुकाम और बुखार के मामले भी अब बढ़ने लगे हैं, ज्यादातर बुजुर्गों और बच्चों में खांसी जुकाम और बुखार के मामले देखने को मिल रहे हैं। सर्दी के मौसम में की गई लापरवाही से आमजन को बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले सप्ताह से ही गहरे कोहरे का असर देखने को मिल रहा था, जिससे जहां वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं कोहरे ने ठिठुरन भरी ठंड को बढ़ाने का काम किया और पिछले कई दिनों से यातायात भी पूरी तरह प्रभावित रहा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.1 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन





बच्चों में बढ़ रहे खांसी जुकाम के मामले : डॉ. अंशुल ग्रोवर
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल ग्रोवर का कहना है कि ठंड के मौसम में बच्चों में जुकाम खांसी, फ्लू और श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा ठंड से बच्चों में निमोनिया भी हो रहा है। सर्दी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सावधानी रखनी चाहिए और किसी भी तरह की बीमारी होने पर अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed