फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Clouds rained for the second day, daily routine affected

Kurukshetra News: दूसरे दिन भी बरसे मेघ, दिनचर्या प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained for the second day, daily routine affected
कुरुक्षेत्र। सवारी का इंतजार...दूसरे दिन भी हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कुवि के महिला
कुरुक्षेत्र। दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। तेज तो कभी रुक-रुककर बादल बरसते रहे जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित नजर आई। शनिवार को सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर करीब दो बजे तक होती रही। इसके बाद कुछ समय के लिए बारिश थमी लेकिन घने बादल देर रात्रि तक छाए रहे। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश का असर लोगों के दैनिक कामकाज पर सीधा देखने को मिला। बारिश के चलते बाजार भी देरी से खुले तो वहीं दूसरी ओर दुकानदार बाजार में ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। मौसम खराब होने के चलते बाजार में ज्यादा लोग नहीं पहुंचे जिस कारण दुकानदारों की बिक्री पर असर पड़ा। शनिवार न्यूनतम तापमान 10.1 रहा जबकि अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी के कारण लोग घरों में दुबके रहे। उधर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि यह बारिश किसानों की गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी लेकिन यदि ओलावृष्टि होती है तो नुकसान से भी इनकार नहीं किया जा सकता इतना ही नहीं सब्जियां उगाने वाले किसानों की फसलों पर बारिश का विपरीत असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर हुआ जलभराव
बारिश के कारण शांतिनगर, सेक्टर-17, अर्जुन चौक रोड, मोहन नगर चौक, सेक्टर-17 सहित शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हुआ। स्थानीय निवासियों, वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सर्द हवाओं के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहे तथा अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और ठंड से गेहूं की फसल को फायदा होगा। मिट्टी में नमी बढ़ने से फसल को पर्याप्त पोषण मिलेगा। हालांकि अगर बारिश ज्यादा दिनों तक जारी रही, तो यह अन्य फसलों के लिए हानिकारक हो सकती है।
विज्ञापन


सर्दी का मौसम स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण : डॉ. अनेजा की सलाह
डॉ. अनेजा ने बताया कि सर्दी का मौसम स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ठंड में शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे दिल पर दबाव बढ़ता है। ठंड में लापरवाही हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और पैरालाइसिस जैसे गंभीर खतरे बढ़ा सकती है। बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान, सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सर्द हवाओं और बढ़ती ठंड से वायरल फीवर, सांस फूलना, और निमोनिया जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। स्किन ड्राइनेस और फ्लू भी सर्दियों में अधिक होते हैं। ज्यादा गरम पानी से स्नान और ठंडे पानी का सेवन इन समस्याओं को बढ़ा सकता है। स्किन को मॉइश्चराइज करना, पौष्टिक भोजन करना और शरीर को गरम रखना आवश्यक है। उन्होंने सलाह दी कि सुबह उठने पर तुरंत न उठें, कुछ मिनट बिस्तर पर बैठें और हाथ-पैर स्ट्रेच करें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहे। नियमित स्वच्छता, कान ढककर रहना, और पर्याप्त गर्म कपड़े पहनना भी ठंड से बचाव में मदद करता है। इन सरल उपायों से सर्दियों में सेहतमंद रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed