फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Clouds may prevail on 12th and 14th

Kurukshetra News: 12 और 14 को छा सकते हैं बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Clouds may prevail on 12th and 14th
कुरुक्षेत्र। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता। संवाद
कुरुक्षेत्र। 18 दिसंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 12 और 14 दिसंबर को कुछ घंटों के लिए आसमान में बादल छाने की संभावना है। हालांकि यह स्थिति केवल दो घंटे तक ही रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 16 दिसंबर तक कम धुंध और मौसम साफ बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

साफ मौसम के कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात में हल्की ठंडक बनी रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने वातावरण में ठिठुरन बढ़ाई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि आगामी सप्ताह तक मौसम सुहावना रहने के आसार हैं जिससे आमजन को राहत मिलेगी और किसानों की चिंताएं भी कम होंगी।
विज्ञापन

कृषि के लिहाज से मौसम अनुकूल : डाॅ. बलजीत

कृषि विशेषज्ञ डॉ. बलजीत सहारन ने बताया कि वर्तमान मौसम फसलों, सब्जियों और सरसों की फसल के लिए काफी लाभदायक है। साफ आसमान और संतुलित तापमान से फसलों की बढ़वार पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। किसानों के लिए यह मौसम राहत लेकर आया है, क्योंकि न तो अत्यधिक ठंड है और न ही नमी की अधिकता जिससे फसलों में रोग लगने की संभावना कम रहती है।

कुरुक्षेत्र। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता। संवाद

कुरुक्षेत्र। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed