फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Climb in Kirmich on the pretext of Delhi's Signature Bridge, the bridge on SYL will be the most beautiful in the state

कुरुक्षेत्र: दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज की तर्ज पर बनेगा किरमिच में एसवाईएल पर पुल, प्रदेश में होगा सबसे खूबसूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Climb in Kirmich on the pretext of Delhi's Signature Bridge, the bridge on SYL will be the most beautiful in the state
कुरुक्षेत्र। गांव किरमिच किया जा रहा पुल का निर्माण। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। गांव किरमिच से हथीरा मार्ग पर एसवाईएल नहर पर दिल्ली में यमुना नदी पर बनाए गए सिग्नेचर पुल की तर्ज पर प्रदेश का सबसे सुंदर और मजबूत पुल बनाया जाएगा, जिस पर करीब सात करोड़ की लागत आएगी। करीब ढाई माह से पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो अगले तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है। टू वे बनाए जा रहे इस पुल को अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है, जो सोलर लाइटों से जगमगाएगा। इस पुल को लेकर गांव के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव किरमिच से हथीरा मार्ग कुरुक्षेत्र और करनाल के साथ-साथ कैथल जिला को जोड़ने वाला एक अहम मार्ग है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का गुजरना होता है। इस मार्ग पर एसवाईएल नहर पर जो पुल बना हुआ है, वह वर्तमान यातायात के आवागमन को देखते हुए काफी संकीर्ण हो गया था और पुराने पुल की मियाद भी पूरी होने जा रही थी। ऐसे में किरमिच गांव के साथ-साथ आसपास के लोगों को पुल के रूप में एक नई सौगात मिलेगी। इस सौगात के लिए सरकार ने लगभग सात करोड़ का बजट जारी किया है। इस बजट से पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसवाईएल में पानी आने की उम्मीद के साथ ऊंचाई पर बनाया जा रहा पुल
हालांकि एसवाईएल में पानी कब आएगा, यह कहा नहीं जा सकता, लेकिन सिंचाई विभाग ने पुल का डिजाइन भविष्य में पानी आने व इसके बाद नहर को नया रूप मिलने की उम्मीद के चलते बनाया है। यह पुल एसवाईएल व भाखड़ा नहर दोनों पर ही बनाया जा रहा है। पुल के निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली और जल्द कार्य पूरा किए जाने को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी बनाए जाने हैं पुल
बता दें कि किरमिच से ही बढ़ेड़ा व बारवा जाने वाले मार्गों पर भी इन दोनों नहरों पर पुल बनाए जाने हैं। इनके लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। तीनों पुल बनने से किरमिच से संबंधित सभी ओर के क्षेत्रों में आना-जाना बेहद सुगम होगा।

जल्द तैयार होंगे तीनों पुल : धुम्मन
सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह का कहना है कि किरमिच से हथीरा रोड पर जाने वाले मार्ग पर पुल का निर्माण कार्य अगले तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा जबकि अन्य दोनों पुलों को भी जल्द बनाए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। हथीरा मार्ग पर बनने वाला पुल प्रदेश का सबसे खूबसूरत पुल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed