{"_id":"64b1b7a23c87b6c3fa0c3e84","slug":"clerk-came-to-the-aid-of-flood-victims-by-registering-attendance-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-1108-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हाजिरी दर्ज कर बाढ़ पीडितों की सहायता में उतरे लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हाजिरी दर्ज कर बाढ़ पीडितों की सहायता में उतरे लिपिक
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर चल रहा धरना शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रहा। हड़ताल के कारण सभी विभागों में कामकाज ठप रहा। इस दौरान लिपिक हड़ताल रजिस्टर में हाजिरी दर्ज कर बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए पहुंचे । एसोसिएशन के जिला प्रधान रविंदर ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी की तरफ से एसोसिएशन के राज्य कोषाध्यक्ष सुनील गुर्जर के साथ कपिल शर्मा और मीडिया प्रभारी यशवीर चौहान भी धरने स्थल पर पहुंचे। कोषाध्यक्ष सुनील गुर्जर ने 12 जुलाई को मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव और एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के बीच हुई बैठक बारे में बताया। एसोसिएशन के जिला संयोजक ने जगदीप ने लिपिक वर्ग के कर्मचारियों में जोश भरा।
जिला सचिव नरेंदर ने बताया के जब तक सरकार लिपिक की एक मात्र जायज मांग नहीं मान लेती तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ ग्रस्त जिलों में लिपिक वर्ग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी की हाजिरी की जगह हड़ताल भर कर रहे हैंं। एसोसिएशन मीडिया प्रभारी हिमांशु और योगेश ने बताया ने बताया कि आज भी कई सामाजिक और विभागों के संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ। आज धरने पर राहुल,मनोज,शमशेर खान, सुरेश,अमित,पंकज,विक्रम,शशि भूषण,जितेंद्र,महावीर,सुरेश चंद,संदीप, प्रदीप,विजेंदर,ऋषिपाल,हरीश,कृष्ण,रघुवीर, नेहा, जयमाला, एकता,पूनम,मंजू, प्रवीण, अन्नू, विजेश के साथ साथ सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।