{"_id":"682e2f0f56537b301302dc46","slug":"cleanliness-drive-conducted-at-pipli-bus-stand-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-136004-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिपली बस स्टैंड पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिपली बस स्टैंड पर चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय की ओर से पिपली बस स्टैंड और लाडवा रोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 21 मई से शुरू विशेष अभियान 31 मई तक संचालित होगा।
डीएमसी की तरफ से स्वच्छता की निगरानी के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
डीएमसी सतेंद्र सिवाच ने इस अभियान के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक व आईईसी एक्सपर्ट विरेंद्र के साथ स्वच्छता की निगरानी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम 21 से लेकर 31 मई तक अपने निर्धारित शेडयूल के अनुसार स्वच्छता पर निगरानी रखेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता निगरानी टीम में कार्यकारी अधिकारी, सचिव, कार्यकारी अभियंता, लेखा अधिकारी,पालिका अभियंता एक, पालिका अभियंता दो की डयूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस स्वच्छता अभियान को पिपली बस स्टैंड और लाडवा रोड से शुरु किया गया है। यह अभियान नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार की देख रेख में चलाया गया है।