फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Clean village campaign will run in the state: Babli, Kurukshetra

सूबे में चलेगा स्वच्छ ग्राम अभियान : बबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Clean village campaign will run in the state: Babli, Kurukshetra
पत्रकारों से बातचीत करते विकास एवं पंचायत विभाग के मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विकास एवं पंचायत विभाग के मंत्री देवेंद्र बबली ने बुधवार को कहा कि अब स्वच्छ ग्राम अभियान चलाकर गांवों को भी स्वच्छ बनाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा की ओर से 13 फरवरी को संत रविदास की जयंती पर की जाएगी। अभियान के बाद जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर सफाई में अव्वल रहने वाले गांव को स्वच्छ ग्राम का खिताब दिया जाएगा। बबली लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
मंत्र बबली ने बताया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र टोहाना के गांव बिढ़ाई खेड़ा से इस अभियान की शुरू करेंगे। उन्होेेंने कहा इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग और भागीदारी बेहद जरूरी है। अधिकारी अपनी ड्यूटी को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ निभाएं। अभियान को फोटो सेशन तक सीमित न रखकर जमीनी स्तर पर काम करें। उन्होेंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विधायकों, मंत्रियों, अधिकारियों, पूर्व सरपंचों, पंचायत, ब्लॉक समिति, जिप सदस्यों से अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी गांव और शहर दोनों में सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस अभियान की शुरुआत अधिकारी अपने कार्यालय से करें। अपने कार्यालय को साफ सुथरा रखने के साथ उसका सुंदरीकरण भी कराए। उन्होेंने कहा कि ग्राम स्तर पर चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को अपने साथ संस्थाओं और जनमानस को जोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थाओं और जनमानस के साथ जुड़ने यह अभियान तेजी से आगे बढ़ेगा। अभियान के तहत गांव की गलियों, नालियों व सड़कों की सफाई की जाएगी। अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जिला व ब्लॉक स्तर पर स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश में सबसे साफ सुथरे गांव को स्वच्छ ग्राम का खिताब दिया जाएगा। अभियान में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारी भी सम्मानित होंगे।
‘पंचायती चुनाव के लिए सरकार पूरी तरह तैयार’
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा में पंचायती चुनाव को लेकर सरकार की पूरी तैयारी है। अभी यह मामला अदालत में चल रहा है। जैसे ही अदालत का फैसला आएगा उसके अनुसार प्रदेश सरकार निर्णय लेगी। यह बातें विकास एवं पंचायत विभाग के मंत्री देवेंद्र बबली ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। वे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने लघु सचिवालय पहुंचे थे।
कैबिनेट मंत्री बबली ने कहा कि पंचायती चुनाव का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का फैसला आने के बाद उस पर अमल करते हुए चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास कार्य रुकने नहीं दिए जाएंगे। पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण विकास कार्य रुके हुए थे। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। उसी के अनुसार विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास कार्यों में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विभाग की तरफ से निरंतर विकास कार्य गांवों में किए जा रहे हैं। विकास कार्यों को कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी के प्रयास से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 23 फरवरी को पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उसके बाद पंचायती राज एक्ट के दूसरे संशोधन के कुछ प्रावधान को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। तब से यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed