फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Class 11 student washed away while bathing in SYL canal

Kurukshetra News: एसवाईएल नहर में नहाने उतरा 11वीं का छात्र बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student washed away while bathing in SYL canal
कुरुक्षेत्र। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में नहाने के दौरान रविवार को एक 18 वर्षीय छात्र तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका। नहर में बहने वाले छात्र की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला के मानपुर बसोली गांव के रहने वाले रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रोहित हाल ही में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर 11 वीं में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहा था। गर्मी की छुट्टियों के दौरान वह अपने मामा राजवीर के पास कुरुक्षेत्र आया हुआ था। राजवीर करीब चार माह पहले परिवार सहित खानपुर गांव में आकर रहने लगा था और राजमिस्त्री का कार्य करता है। रविवार को वह रोहित को नए कपड़े दिलाने के लिए कुरुक्षेत्र लाया था, क्योंकि छुट्टियां समाप्त होने के बाद रोहित को अपने घर लौटना था। वापसी के दौरान मिर्जापुर पुल के पास कुछ बच्चों को नहर में नहाते देखकर रोहित ने भी नहाने की इच्छा जताई। इस पर दोनों वहां रुक गए। नहाते समय रोहित अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में बह गया। परिजनों के अनुसार रोहित अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। कुछ समय पहले उसका रिश्ता तय हुआ था और इसी सितंबर में उसका विवाह प्रस्तावित था। हादसे की सूचना मिलते ही बदायूं स्थित उसके परिवार को जानकारी दे दी गई, जिसके बाद परिजन कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed