{"_id":"68eabf14d23954dfe004084c","slug":"claims-of-finding-clues-during-the-investigation-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143731-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: निशानदेही के दौरान सुराग मिलने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: निशानदेही के दौरान सुराग मिलने का दावा
Sun, 12 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हैंड ग्रेनेड के मामले में पुलिस को आरोपियों से निशानदेही करवाने के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब इन सुरागों की सत्यता जानने के लिए जांच में जुटी है।
पुलिस इस मामले में हमले की साजिश रचने वाले अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में पुलिस ने लगभग कड़ियां जोड़ ली है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
सीआईए दो की टीम वीरवार को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को पंजाब में निशानदेही करवाने के लिए लेकर गई थी। शुक्रवार देर रात टीम वापस लौट आई। टीम ने वहां आरोपियों से हैंड ग्रेनेड जहां से मिला उसकी व इसे लेकर कहां कहां गए। इन सब जगहों की निशानदेही करवाई। वह साथ ही पूछताछ में आरोपियों से साजिश रचने में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सीआईए से संपर्क में हैं, लेकिन हमले की सटीक जगह, समय या कोई नई गिरफ्तारी का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि विभिन्न टीमों से हर एंगल की जांच जारी है। पंजाब में निशानदेही के दौरान कुछ अहम सुराग मिले। अभी जानकारी को सार्वजनिक किया जा सकता है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे अमेरिका और इंग्लैंड में बैठे आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे। हमले का सटीक लक्ष्य और समय की जानकारी आरोपियों को नहीं थी, लेकिन मंशा नुकसान पहुंचाने की थी। पुलिस अब आरोपियों से मिली जानकारी जोड़कर साजिश का पूरा चक्र उजागर करने में लगी है।