{"_id":"6186cf4af0fb937ada092be6","slug":"civic-kurukshetra-news-knl88784337","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल और पानीपत में स्मार्ट मीटर का सफल ट्रायल होने के बाद कुरुक्षेत्र में भी स्मार्ट मीटर लगने की जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल और पानीपत में स्मार्ट मीटर का सफल ट्रायल होने के बाद कुरुक्षेत्र में भी स्मार्ट मीटर लगने की जगी आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल, पानीपत, पंचकूला, फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्मार्ट मीटर का ट्रायल सफल होने के बाद कुरुक्षेत्र जिले में भी स्मार्ट मीटर लगने की आस जगी है, लेकिन कुरुक्षेत्र में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की सुविधा के लिए अभी इंतजार करना होगा। बताया गया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह से हाईटैक और कंप्यूटरीकृत हैं। उपभोक्ता अपने मोबाइल फ़ोन के जरिये भी अपने मीटर की मॉनिटरिंग कर सकेंगे। ये मीटर प्रीपेड हैं और बिजली उपभोक्ता मोबाइल फोन की तरह इन मीटरों को भी अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज कर सकेंगे। हर मीटर का कंट्रोल बिजली निगमों के पास है तथा मीटरों के साथ किसी भी तरह से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की मीटर खराब होने या अधिक स्पीड से चलने जैसी शिकायतें भी न के बराबर होगी। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र में करीब ढाई लाख घरेलू उपभोक्ता और 40 से 50 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन है। बिजली निगम उपभोक्ताओं से हर महीने बिजली बिल वसूल रहा है। उपभोक्ताओं के घरों में इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगे हैं, लेकिन बिजली निगम पानीपत, पंचकूला, करनाल, गुरुग्राम व फरीदाबाद के बाद कुरुक्षेत्र जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार काली कमली सब-डिवीजन-2 के अंतर्गत करीब 32 हजार और पिपली सब-डिवीजन में 24 हजार उपभोक्ता हैं।
स्मार्ट मीटर लगने के बाद जहां उपभोक्ताओं की सुविधाएं बढ़ेंगी तो वहीं बिजली निगम को भी राहत मिलेगी। बिल डिस्ट्रीब्यूटर व रीडिंग रीडर को भी फील्ड में जाकर बिल बांटने व रीडिंग जानने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ये काम स्मार्ट मीटर लगने पर अपने आप हो जाएंगे। निगम में रोजाना समय पर बिल न मिलना व बिल ज्यादा आने जैसी शिकायतें कम हो जाएंगी। इसके अलावा मीटर काटने नहीं जाना पड़ेगा।
-ग्रामीण क्षेत्र में बिल न पहुंचने से आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
-अपनी मर्जी के हिसाब से बिजली का उपयोग कर सकेंगे
-प्रीपेड मीटर में बिजली के खर्च की तुरंत जानकारी मिलती रहेगी।
-मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली का रिचार्ज मिल सकेगा।
-बिजली के अनावश्यक खर्च पर रोक लगेगी।
-अपने मोबाइल फोन से भी मीटर की मॉनिटरिंग कर सकेंगे।
-मीटर के खराब होने की शिकायत न के बराबर।
बिजली निगम के एसई कर्ण भोरिया ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटरिंग परियोजना शुरू की है। उपभोक्ता अपने वास्तविक समय मीटर रीडिंग, दैनिक वास्तविक खपत की निगरानी कर सकते हैं और प्ले स्टोर और आइओएस पर उपलब्ध डिस्काम वेब पोर्टल या यूएचबीवीएन स्मार्ट मीटर मोबाइल एप पर पंजीकरण करके ऑनलाइन भुगतान और अन्य सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकते हैं। कहा कि आसपास के जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही कुरुक्षेत्र में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।