फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

सीएम ने जिले का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर किया 4 से 6 एमटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
civic
फोटो नंबर: 16
विज्ञापन

सीएम ने जिले का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर किया 4 से 6 एमटी
दिखाई सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, बोले- हमें मरीज को एडमिट ठीक करने के लिए करना है, जिंदा रहे इसलिए करना है
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले में आक्सीजन की किल्लत को देखते हुए आक्सीजन का कोटा 4 से बढ़ाकर 6 मीट्रिक टन कर दिया है और इसे 7 एमटी तक बढ़ाने का आश्वासन भी दिया है। वहीं जिला प्रशासन पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र से लापरवाही की बहुत खबरें आ रही हैं। इस आपातकाल स्थिति में लापरवाही बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस के प्रांगण में कोरोना मरीजों के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधान सचिव जी अनुपमा व उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ से आदेश मेडिकल कॉलेज, आरोग्य अस्पताल, बीएस हार्ट केयर, एलएनजेपी सहित पोर्टल पर रजिस्टर्ड 13 अस्पतालों में कोरोना मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, ऑक्सीजन गैस, अस्पतालों में बेड के साथ-साथ कोविड-19 से संबंधित एक-एक व्यवस्था पर फीडबैक रिपोर्ट ली।
इस दौरान सीएम ने कहा कि जिले के निजी अस्पताल संचालक द्वारा बिना कोविड रजिस्ट्रेशन के अस्पताल पर कोरोना के मरीज भर्ती कर लिए गए। यह लापरवाही है, इतना ही नहीं इस अस्पताल में 20 बेड की व्यवस्था के ऊपर 80 मरीजों को एडमिट किया जा रहा है। वहीं जिन अस्पतालों का कोविड रजिस्ट्रेशन है और उन में भी मात्र 20-20 बेड की व्यवस्था है, वे अस्पताल संचालक भी बेड की संख्या से ज्यादा मरीज एडमिट कर रहे हैं। सीएम ने इस बात पर सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि या तो इन अस्पतालों की बेड संख्या को शाम तक पोर्टल पर अपडेट किया जाए या फिर सीएमओ कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सीएमओ कोविड में सेंट्रल फिगर हैं। ऐसे में उन्हें सबसे ज्यादा एक्टिव रहना चाहिए। उन्होंने सीएमओ को आदेश दिए कि वह रोजाना डीसी व हेल्थ डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि यह समय पैसे कमाने का नहीं लोगों की सेवा करने का है। जिले में जो अच्छे अस्पताल हैं उन्हें भी कोविड रजिस्टर्ड किया जाए। जिस मरीज को हमने एडमिट करना है उसे ठीक करना है। जिंदा रहे इसलिए करना है। हर एक सांस हमारे लिए किमती है। चिकित्सक सीरियस मरीज पर जरूर ध्यान दें। सामान्य मरीज को यह कहा जा सकता है वह घर में रहकर अपना इलाज कराएं। सभी का मकसद एक होना चाहिए कि कोरोना से संक्रमित मरीज का अच्छे से इलाज हो सके और सेवा भाव से एक टीम के रूप में काम करें ताकि कोरोना के इस संकट से बाहर निकला जा सके। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक रामकरण काला, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, प्रधान सचिव जी अनुपमा, सीआईडी प्रमुख आईपीएस अलोक मित्तल, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी के लिए रखें ऑक्सीजन सिलेंडर
ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रशासन लास्ट इमरजेंसी के लिए अपने पास 7 से 8 ऑक्सीजन सिलेंडर रखे, जिनका सिर्फ डीसी व एसपी को ही पता हो। कभी भी कोई इमरजेंसी पड़ सकती है तो ऐसे में यह सिलेंडर काम आ सकते हैं। इन सिलेंडरों को चाहे पुलिस कस्टडी में रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed