फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

अस्पतालों में करनाल के जैनपुर वासी 18 वर्षीय युवक सहित सात कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
civic
कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से मरने वाले चार मरीजों की मौत की पुष्टि की है। उधर, कुरुक्षेत्र के अस्पतालों में करनाल के जैनपुर वासी 18 वर्षीय युवक सहित सात कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ा, जिनका कोरोना गाइडलाइन के तहत श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है। इनमें कुरुक्षेत्र के दबखेड़ी वासी 81 वर्षीय बुजुर्ग, गांव अमीन वासी 48 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-13 (कुरुक्षेत्र) वासी 80 वर्षीय बुजुर्ग, जिला करनाल के सेक्टर-9 वासी 54 वर्षीय व्यक्ति, गांव जैनपुर वासी 18 वर्षीय युवक, दिल्ली (प्रेम नगर) वासी 43 वर्षीय व्यक्ति और सोनीपत वासी 81 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कोरोना पॉजिटिव दयानंद कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, चक्रवर्ती मोहल्ला कुरुक्षेत्र निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, फौजी प्लाट पिहोवा निवासी 56 वर्षीय महिला और डीडी कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी 60 वर्षीय महिला की मृत्यु की पुष्टि की है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को एक डॉक्टर सहित 144 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 243 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह का कहना है कि अब तक 16 हजार 881 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से अब तक 14 हजार 871 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। उन्होंने अब तक कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मरने वाले 190 मरीजों की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 3 लाख 170 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2 लाख 79 हजार 797 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सीएमओ ने बताया कि कुरुक्षेत्र में फिलहाल कोरोना वायरस के 1820 एक्टिव केस है। इनमें से 51 मरीज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है, जबकि नाजुक हालत को देखते हुए 524 मरीजों को निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है और सामान्य लक्षण होने पर 1245 मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed