फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

मैक में मनाई लोहड़ी, ढोल की थाप पर थिरके कुरुक्षेत्रवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। लोक कलाकार सदैव अपनी प्रतिभा तथा हुनर से अपने प्रदेश की संस्कृति का परिचय देते हैं। लोक संस्कृति ही किसी भी प्रदेश को महान बनाती है। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जानी वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां न केवल उनके प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति का बखान करती है, बल्कि उस प्रदेश के सामाजिक परिवेश का भी दर्शन कराती हैं। ये शब्द केयू के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक तेजेंद्र शर्मा ने कहे। मौका था मैक में हरियाणा कला परिषद द्वारा आयोजित लोहड़ी व संक्रांत उत्सव का।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के लोक कलाकार गुलाब सिंह किरमिच ने हरियाणवी रागनियों की प्रस्तुतियां दी तथा पंजाब के पटियाला से आए कलाकारों जरनैल सिंह बग्गा के निर्देशन में पंजाबी लोक रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। हरियाणवी-पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाते कार्यक्रम के दौरान तेजेंद्र शर्मा बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। वहीं मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा, भारत विकास परिषद अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अजमेर सिंह आदि भी उपस्थित रहे। पटियाला से आए कलाकारों ने दर्शकों के सामने अपने प्रदेश की संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रम से पूर्व हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष संजय भसीन ने मुख्यअतिथि को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मैक से धर्मपाल गुगलानी, सीमा कांबोज, मनीष डोगरा, सनातन विद्यापीठ ट्रस्ट से शलिंद्र पराशर, न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप से नरेश सागवाल, शिवकुमार किरमिच, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री अनुरानी, साहिल खान, चंचल शर्मा, सुग्रीव मेहरा, गौरव दीपक जांगड़ा, मनीषा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed