फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic, idols, mahabbharat kalen, kurushetra

कुरुक्षेत्र में जीवंत होंगे महाभारत के योद्धा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
civic, idols, mahabbharat kalen, kurushetra
कुरुक्षेत्र के तीर्थों में से एक बाणगंगा नरकातारी में शरशैय्या पर लेटे भीष्म पितामह और जमीन में तीर मार कर गंगा की धारा को निकालते अर्जुन की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा अभिमन्यु पुर (अमीन) में अभिमन्यु की विशालकाय प्रतिमाएं लगाने का काम शुरू हो चुका हैं। केडीबी की ओर से 10 दिन में इन प्रतिमाओं को लगाया जाएगा। ये प्रतिमाएं नोएडा में विश्वविख्यात मूर्तिकार रामसुतार द्वारा तैयार की गई हैं। धातु की ये मूर्तियां धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन

एक मूर्ति अभिमन्युपुर (अमीन) में वीर योद्धा अभिमन्यु की लगाई जा रही हैं। जिसमें अभिमन्यु रथ का पहिया उठाए नजर आएंगे। वहीं बाण गंगा नरकातारी पर नोएडा से मूर्तियां तैयार होकर कुरुक्षेत्र पहुंच चुकीं हैं। अब इन्हें उचित स्थान पर लगाने का काम शुरू होगा। बाणगंगा में शरशैय्या पर लेटे भीष्म पितामह की 10 फुट की धातु की प्रतिमा और 9 फुट के अर्जुन की धातु प्रतिमाएं अलग अलग हिस्सों में यहां पहुंची है। इन मूर्तियों का उद्घाटन का समय अभी तय नहीं है। वहीं धर्मनगरी वासियों को सबसे ज्यादा इंतजार अब गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में लगाये जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरुप का है। ये विराट स्वरूप भी रामसुतार द्वारा नोएडा में तैयार किया जा रहा है। जहां बाणगंगा में लगाई जा रही भीष्म-अर्जुन की प्रतिमाएं 32 लाख रुपये के सरकारी अनुदान से तैयार की गई हैं, वहीं ज्योतिसर में लगने वाला विराट स्वरुप करीब 10 करोड़ रुपये में तैयार किया जा रहा है। नोएडा में इस विराट स्वरुप को फाइनल टच दिया जा रहा है। यानी यह तय है कि अगली गीता जयंती से पहले ज्योतिसर में विराट स्वरूप स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed