फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City council employees on indefinite strike

Kurukshetra News: समान काम समान वेतन के तहत एरियर की मांग को लेकर अनिश्चित हड़ताल पर नगर परिषद के कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
City council employees on indefinite strike
फोटो 57
विज्ञापन

- दिन भर जमकर की नारेबाजी, अधिकारियों के साथ सिरे नहीं चढ़ी बातचीत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। समान काम समान वेतन के तहत एरियर दिए जाने की मांग को लेकर वीरवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हालांकि नगर परिषद के अधिकारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया और बातचीत भी की, लेकिन यह प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाए, जिसके बाद कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया।

वही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते थानेसर शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। सड़क पर व गलियों में गंदगी फैली रही। हालांकि घरों से कूड़ा उठाने वाली टिप्पर सेवाएं जारी रही। धरने पर मौजूद नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश उप प्रधान सुभाष गुंसर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने समान काम समान वेतन दिए जाने की घोषणा की थी। कई नगर पालिकाओं व नगर निगम में समान काम समान वेतन के तहत एरियर दे दिया गया है जबकि थानेसर नगर परिषद में कर्मचारियों को एरियर नहीं दिया गया। थानेसर इकाई के प्रधान बनारसी दास ने कहा कि कई नगर पालिकाओं व नगर निगमों में पे रोल पर लगे सफाई कर्मचारियों को एरियर दे दिया गया है। थानेसर नगर परिषद में 306 कर्मचारी पे रोल पर है। बनारसी ने कहा कि कोरोना, बारिश व किसी भी आपदा में सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढकर कार्य किया। जब एरियर की बात आई तो अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। उधर, कर्मचारियों ने नप कार्यकारी देवेंद्र नरवाल व डीएमसी अश्वनी मलिक से भी चर्चा की, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल पाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed