{"_id":"655672f26de4a1b3580d61e6","slug":"citizen-felicitation-of-bjp-state-president-today-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-8666-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन आज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी का नागरिक अभिनंदन समारोह 17 नवंबर को किया जा रहा है। इस नागरिक अभिनंदन समारोह में सेक्टर 7 विधायक आवास कार्यालय से एक भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस रोड शो की अगुवाई ढोल, नगाडों और घुड़सवार करेंगे। इस रोड शो में हजारों भाजपा नेता, कार्यकर्ता और नागरिक शिरकत करेंगे।
विधायक सुभाष सुधा ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी के नागरिक अभिनंदन समारोह में रोड शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसे भव्य और सुंदर बनाने के लिए ढोल नगाडों का विशेष प्रबंध किया जाएगा जबकि अगुवाई घुड़सवार करेंगे। रोड शो नए बस स्टैंड, मोहन नगर, पुराने बस स्टैंड, पुराना बाजार से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय संगठन ने सांसद नायब सिंह सैनी को जो जिम्मेवारी सौंपी है और कुरुक्षेत्र के लोगों को जो मान सम्मान दिया है, उस पर भाजपा के कार्यकर्ता और नेता पूरी मेहनत और लगन के साथ नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह में शहर की लगभग सभी समाज सेवी, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और सदस्य स्वागत करने के लिए पूरी तरह तत्पर है। इन संस्थाओं को स्वागत के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित की है और जैसे-जैसे प्रदेशाध्यक्ष का काफिला शहर के मुख्य मार्ग से गुजरेगा, वैसे-वैसे पुष्प वर्षा की जाएगी और संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष रजनीश, मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, जिला परिषद के वाईस चेयरमैन डीपी चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता आचार्य राममेहर शास्त्री, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा आदि भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।