फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CIA arrested two youth with drug

30 ग्राम स्मैक सहित दो युवकों को सीआईए ने किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
CIA arrested two youth with drug
पुलिस की अपराध शाखा-1 की टीम ने नशीले पदार्थ सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान जिला करनाल के गांव समानाबाहु निवासी बलविंद्र सिंह और गांव बैडशाल निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि शुक्रवार को अपराध शाखा-1 के उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, हवलदार गुरबक्श सिंह, अमित कुमार, सिपाही संजीव कुमार और चालक सिपाही संदीप कुमार की टीम गांव बन मोड लाडवा पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बलविंद्र सिंह और कृष्ण कुमार कुछ देर बाद रादौर की तरफ से स्मैक लेकर लाडवा की तरफ जाएंगे। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त युवक अपने कपड़ों के नीचे स्मैक को छुपाकर लाते है, अगर बन मोड लाडवा पर नाकाबंदी की जाए तो उक्त युवकों को काबू किया जा सकता है। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों की कार को रोक लिया। जांच के दौरान पुलिस ने उनकी कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed