फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Children will be given two drops of life from today, Kurukshetra

आज से बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Children will be given two drops of life from today, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत एक-एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। इस जिले में 0 से 5 वर्ष आयु तक के एक लाख 377 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 से 21 जून तक चलेगा।
अपने कार्यालय बातचीत करते हुए उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी स्वास्थ्य विभाग का हर संभव सहयोग करेंगे। इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 690 बूथ बनाए गए है। वहीं 48 टीमों का गठन किया गया है और 55 राहगीर टीमें भी कार्यरत रहेंगी। यह टीमें सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, स्लम बस्तियों, ईंट के भट्टों आदि जगहों पर पल्स पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 2088 कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है। इस वर्ष कोरोना महामारी को जेहन में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर खुराक पिलाने के लिए पहुंचेंगी। इस बार टीम के सदस्य अभिभावकों को दरवाजे के बाहर से ही बच्चों को बुलाएंगे और घर के अंदर प्रवेश किए बिना ही बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बूथ पर एक समय में पांच बच्चों को बुलाए और सामाजिक दूरियों का पालन करके खुराक लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed