फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister will inaugurate Saraswati Chowk today

Kurukshetra News: सरस्वती चौक का आज उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate Saraswati Chowk today
बाबैन। चौक के नवीनीकरण कार्य का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी। संवा
बाबैन। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निकट नवनिर्मित सरस्वती चौक का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार 28 फरवरी को करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी बाबैन के नवनिर्मित सरस्वती चौक के नवीनीकरण के कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व में सड़क संकरी होने और यातायात के अत्यधिक दबाव के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे आमजन के साथ विद्यार्थियों और व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चौक के निर्माण, विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आधुनिक मानकों के अनुरूप चौक का निर्माण किया गया है। इससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। चौक के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस चौक को जनता के लिए समर्पित करेंगे। इस अवसर पर बीडीपीओ आशुतोष, सरपंच संजीव सिंगला गोल्ड़ी, एसडीओ धर्मवीर आर्य, थाना प्रभारी राजीव कुमार, सचिव वीरेंद्र, सोनू धवन और पंच गुरमीत सिंह सहित लोक निर्माण व पंचायत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed