फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister to inaugurate scheme tomorrow

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री कल करेंगे योजना का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister to inaugurate scheme tomorrow
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 मार्च को दोपहर 12 बजे हरियाणा कला परिषद के सभागार से आबकारी एवं कराधान विभाग की एकमुश्त व्यवस्थापन योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और प्रदेश के व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद भी करेंगे। उपायुक्त नेहा सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था, नगर परिषद स्वच्छता, जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा कला परिषद के साथ-साथ अन्य विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारी समय रहते पूरी करेंगे। इसमें लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से पहले वैट व अन्य टैक्स भरने वाले व्यापारियों को राहत देने के लिए विभाग एक मुश्त व्यवस्थापन योजना को शुरू करने जा रहा है। इससे प्रदेशभर के व्यापारियों, दुकानदारों और लोगों को लाभ होगा। अंबाला जोन में जो सबसे ज्यादा टैक्स भर रहे हैं, ऐसे टॉप 10 लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed