फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Teerth Yatra Yojana portal launched, first group to go to Ayodhya after January 22

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पोर्टल लाॅन्च, 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाएगा पहला जत्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Teerth Yatra Yojana portal launched, first group to go to Ayodhya after January 22
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि श्री राम के आदर्शों का समाज बनाने के लिए रामलीला कमेटियों की ओर से निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अब रामभक्तों को नशामुक्त समाज बनाने में भी अहम भूमिका निभानी होगी। इसके तहत उन्हें न सिर्फ प्रहरी बनकर जनजागरण अभियान चलाना होगा, बल्कि प्रशासन और सरकार की आंखें भी बनना होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित श्रीराम जी भक्त सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का पोर्टल भी लाॅन्च किया। योजना के तहत बीपीएल परिवार के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग तीर्थ स्थलों का मुफ्त भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 22 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए पहला जत्था रवाना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार हुए श्रीराम भक्त सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने 325 से अधिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कलाकारों को सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने इसके लिए हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 22 जनवरी, 2015 को पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से इसे सफल बनाया गया। उसी प्रकार नशामुक्ति के लिए अभियान चलाकर भटके लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस कार्य में उन्होंने रामलीला कमेटियों और कलाकारों से भी सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में 140 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है और नशे के कारोबार में संलिप्त 90 लोगों की संपत्तियों को भी ध्वस्त किया गया। ऐसे लोगों को जेल में भी डाला गया है। सम्मान समारोह में ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पोर्टल भी लाॅन्च किया गया। उन्होंने बताया कि पोर्टल के शुरू होते ही अब तक रेलवे की एक बोगी की बुकिंग भी हो चुकी है, जिसमें 22 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए पहला जत्था रवाना किया जाएगा। इसके बाद इस योजना का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन



22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन, देश में मनेगी दूसरी दीवाली
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम केवल शब्द नहीं, बल्कि इसमें इतनी शक्ति है कि पत्थर के ऊपर राम लिखने से वो पानी में डूबता नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीलाओं का मंचन रामलीलाओं द्वारा किया जाता है, लेकिन असल मायने में आप सभी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि यह कितना बड़ा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जो गर्व की बात है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे, उस दिन दूसरी दिवाली भी मनाई जाएगी। इसके बाद हरियाणा से पहला जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed