फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Nayab Saini is the owner of movable property worth Rs 63.83 lakh and immovable property worth Rs 4.15 crore.

Kurukshetra News: 63.83 लाख की चल और 4.15 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं मुख्यमंत्री नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Nayab Saini is the owner of movable property worth Rs 63.83 lakh and immovable property worth Rs 4.15 crore.
कुरुक्षेत्र/लाडवा। लाडवा विधानसभा विस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सीएम नायब सैनी ने साल 2010 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ यूपी से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उनके पास कुल 63 लाख 83 हजार 136.95 रुपये की चल और 4.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। कवरिंग प्रत्याशी उनकी पत्नी सुमन सैनी आठ लाख 85 हजार 214.08 की चल और 70 लाख रुपये की अचल संपत्ति की मालिक हैं।
विज्ञापन

यह ब्योरा अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल किया है। इसमें सीएम नायब सैनी के पास 1.75 लाख रुपये नकद है, जबकि उनके छह अलग-अलग बैंक खातों में कुल 28 लाख 40 हजार 567.95 रुपये जमा है। उनके नाम पर कोई ऋण भी नहीं है। उनकी पत्नी के पास 1.40 लाख रुपये की नकदी है। सीएम सैनी के पास अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के मुकाबले ज्यादा संपत्ति है। इसके अलावा उनकी माता कुलवंत कौर के पास 80 हजार, बेटे अनिकेत सैनी के पास 40 और बेटी वंशिका सैनी के पास 25 हजार रुपये नकद है। पत्नी के चार बैंक खातों में कुल 95,214.08 रुपये, माता के खाते में 62,348.37 रुपये, बेटे 5,63,425.77 और बेटी 97,876 रुपये जमा है। सीएम नायब सैनी के पास सेवन-सीटर तीन गाड़ी हैं, जिसमें 2004 मॉडल की इनोवा व क्वालिस और 2020 मॉडल की एक और इनोवा है। इसके अलावा उनके पास तीन तोले सोना, पत्नी के पास 10 व माता के पास पांच तोले सोना है।
विज्ञापन




जमीन और मकान भी नाम
सीएम सैनी के पास जिला अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव और पंचकूला के सेक्टर-चार में एक-एक मकान उनके नाम पर है। उनके पास दो एकड़ एक कनाल की कृषि योग्य भूमि है। उनकी पत्नी के नाम पर पांच-पांच मरले समेत कुल 16 मरले के तीन प्लाॅट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed