फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Naib Saini inspected Brahma Sarovar of Thana village

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने थाना गांव के ब्रह्मसरोवर का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Naib Saini inspected Brahma Sarovar of Thana village
पिहोवा। गांव थाना के ब्रह्मसरोवर का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य। व
पिहोवा। पिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर भव्य एवं दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजनाओं को सरकार अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। इन्हीं धरोहरों में शुमार ब्रह्मसरोवर हमारी संस्कृति की पहचान है, इसे जीवित रखना सरकार का दायित्व है। इसी ब्रह्मसरोवर व इसके आसपास लगभग 102 एकड़ में फैले इस तीर्थ पर देश-विदेशों से प्रवासी पक्षी निर्धारित समय में भ्रमण के लिए आते हैं, जो इसके महत्व को दर्शाते हैं। इसके लिए सरकार तीर्थों पर जीर्णोद्धार कर उसे संजोकर रखने का काम कर रही है ताकि आने वाली भावी पीढ़ी इस सांस्कृतिक धरोहर को देख सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह विचार रविवार को गांव थाना स्थित ब्रह्मसरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मसरोवर का निरीक्षण भी किया। ओएसडी भारत भूषण भारती ने ब्रह्मसरोवर पर चल रहे प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राजकीय स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण भी किया। गांव के सरपंच की ओर से सौंपे गए मांग पत्र की सभी मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर पूरा करवाने का आश्वासन दिया तथा गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले केंद्र में भाजपा की सरकार को बनाया, फिर प्रदेश की सरकार को पूर्ण बहुमत से बनाया। प्रदेश में एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए बनाए गए नेशनल हाईवे से तीन से चार घंटे में सफर पूरा हो जाता है। ऐसा कोई जिला नहीं बचा है जो नेशनल हाईवे से नहीं जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि पंचायती जमीन पर 20 साल से मकान बनाकर रहने वाले लोगों को 2004 के कलेक्टर रेट पर 500 गज तक की भूमि उनके नाम करने का कानून बनाया गया है। इससे बहुत गांवों में चल रहे कोर्ट के केस भी समाप्त हो गए। अंग्रेजों के समय से किसानों पर लग रहे आबियाने को जड़ से समाप्त किया गया और आबियाने की 133 करोड़ रुपये की राशि को भी प्रदेश सरकार ने माफ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है जहां पर किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाता है। इस मौके पर गांव की सरपंच प्रियंका, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश के हर क्षेत्र में सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पिहोवा हल्के के गांव स्योंसर और थाना को अनेक परियोजनाएं सौगात के रूप में दी हैं, जो आने वाले समय में पिहोवा तीर्थ नगरी को विश्व दर्शनीय स्थली के रूप में एक नई पहचान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed