फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister gave green signal to six projects

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री ने दी छह परियोजनाओं को हरी झंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave green signal to six projects
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। विधानसभा चुनाव के बाद कुरुक्षेत्र के विधानसभा विस क्षेत्र पिहोवा की अनाज मंडी में भाजपा की पहली रैली हुई। इस धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 28.62 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के साथ 35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों समेत छह परियोजनाओं को हरी झंडी दी।
विज्ञापन

पिहोवा की अनाज मंडी में हुई रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसी लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की आशा के अनुरूप चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। पिहोवा क्षेत्र के विकास में भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस हलके का तेज गति के साथ विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पिहोवा के विकास के लिए 180 घोषणाएं की गई थी। इनमें से 104 घोषणाओं पर कार्य पूरा किया गया। 36 घोषणाओं पर काम चल रहा है जबकि बकाया योजनाएं जल्द शुरू की आएगी। प्रदेश में 24 हजार बच्चों को नियुक्ति देने के उपरांत उन्होंने सीएम पद की शपथ ग्रहण की। रैली को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिप अध्यक्ष कंवलजीत कौर, पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणी, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना, प्रदीप सैनी, सतीश सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों ने नहीं बदली स्ट्रेटजी : रैली में मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि लाडवा विस क्षेत्र से उनको हार के संकेत मिले तो उन्होंने अपनी स्ट्रेटजी रणनीति बदल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed