फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister expressed condolences on the demise of BJP leader Dr. Shakuntala

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री ने भाजपा नेत्री डाॅ. शकुंतला के निधन पर व्यक्त किया शोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister expressed condolences on the demise of BJP leader Dr. Shakuntala
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री डॉ. शकुंतला शर्मा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को देर शाम सेक्टर 13 में स्वर्गीय डाॅ. शकुंतला शर्मा के निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डाॅ. शकुंतला शर्मा के पुत्र रजनीश शर्मा, दिनेश शर्मा के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दुख साझा किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी, पार्षद सतीश गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed