फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   chhath parv in kurukchetr

जात बाने कुरुक्षेत्र के बाजार राजा जी.....

Wed, 18 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Wed, 18 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
chhath parv in kurukchetr
छठ पर्व सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार देर शाम केडीबी ऑफिस के निकट ब्रह्मसरोवर पर छठ महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भजन संध्या और अखंड भंडारा दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन चार बजे हुआ, भंडारा छह बजे आरंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम सात बजे से हुए। यह कार्यक्रम बुधवार सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आरती के साथ पूर्ण हुए।
विज्ञापन


संस्था के संरक्षक वेदाचार्य स्वामी प्रेमानंद और पंडित उमेश पाठक वेदाचार्य के संरक्षण में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ मोहनलाल गंज लखनऊ के संसद कौशल किशोर और हरियाणा पुलिस सुधार महानिदेशक शील मधुर ने दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने कहा कि भगवान सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं। बिना सूर्य की चमक के दुनिया की ताकत मिल ही नहीं सकती। सूर्य देव की बहन का नाम छठ मैया है। इस व्रत के करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
शील मधुर ने आयोजकों को छठ पर्व की बधाई दी।

कहा कि भोजपुरी भारत की ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की मीठी और प्रिय भाषा बन चुकी है। प्रधान संतोष पासवान, वरिष्ठ उपप्रधान उमाशंकर दास आदि ने सरकार से मांग की कि पूर्ववासी समाज के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जाए। यह मांग लंबे समय से की जा रही है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण चौधरी, भाजपा नेता कृष्ण बजाज, सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. आरबी लांग्यान, कैथल के तहसीलदार रोशनलाल पासी, सुभाष सुमन, रणधीर सिंह, सुरेश वर्मा, पार्षद सुरेंद्र छिंदा, सतीश गर्ग, ओमप्रकाश, प्रदीप कलतगढिय़ा, हरदीप सिंह संजू, जीता रामपाल, सुदेश पाल बिटू,  शिव कुमार गुप्ता, रिंकू सक्सेना, कमल पलवल भी पहुंचे। आयोजकों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंगला और प्रेम चावला ने की।


भोजपुरी धमाल पर फिदा हुए हरियाणवी
कार्यक्रम में शामिल हरियाणा के लोग भोजपुरी लोकगीतों पर जमकर थिरके। भोजपुरी पॉप सॉन्ग और भोजपुरी ऑर्केस्ट्रा पर वाराणसी, गाजीपुर, मुंबई, बिहार से आए गायक रितेश पांडे, गायिका हैप्पी राय, गायक संतोष तिवारी, निदेशक हृदय नायक और सुधीर संगम ने प्रस्तुति दी।

दिल्ली से आए सौरभ एवं ग्रुप ने देवी-देवताओं की झांकियां पेश कीं। कार्यक्रम के बीच-बीच में भोजपुरी भाषा में चुटकुले भी सुनाए गए। कलाकारों ने हरियाणवी, राजस्थानी, अवधी, भोजपुरी और पंजाबी भाषा में देशभक्ति गीत भी पेश किए।

 
अखंड भंडारा हुआ आयोजित
केडीबी ऑफिस के सामने स्थित श्री गीता भवन ट्रस्ट परिसर में आयोजकों ने भंडारा आयोजित किया। यह सुबह सात बजे से शुरू होकर लगातार चलता रहा। भंडारे में पूड़ी, आलू-छोले की सब्जी, कढ़ी-चावल और हलवा परोसा गया। ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन केके गुप्ता (पटियाला वाले) और प्रबंधक संतोष कुमार दीक्षित ने भंडारे में सेवा की। छठ पर्व समिति के 120 वॉलंटियर्स ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed